निर्माण कार्य में टीम को मिली लापरवाही, जांच जारी

मनोहरपुर\चक्रधरपुर : मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर मंगलवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस की बोगी टकराने के मामले पर जांच टीम को पहले परिदृश्य में रेल विकास निगम लि. के निर्माण कार्य में लापरवाही मिली है. मनोहरपुर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की बोगी टकराने की घटना की टीम ने संयुक्त रिपोर्ट तैयार की है. […]
मनोहरपुर\चक्रधरपुर : मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर मंगलवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस की बोगी टकराने के मामले पर जांच टीम को पहले परिदृश्य में रेल विकास निगम लि. के निर्माण कार्य में लापरवाही मिली है. मनोहरपुर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की बोगी टकराने की घटना की टीम ने संयुक्त रिपोर्ट तैयार की है.
हालांकि यह रिपोर्ट जांच टीम ने अब तक वरीय रेल अधिकारियों को नहीं सौंपी है. घटना में कई पहलुओं पर एक साथ जांच हो रही है. निर्माण कार्यों के मानकों पर भी गहनता से जांच हो रही है. टीम ने ट्रैक एवं ट्रेन के पायदान की स्थिति, गाड़ियों के परिचालन की तमाम गतिविधियां समेत अन्य बिंदुओं को गंभीरता से लिया गया है. संयुक्त रिपोर्ट जल्द वरीय अधिकारियों को सौंपा जायेगा. रेलवे के एक वरीय अधिकारी की माने तो मामला गंभीर है.
दोषियों पर कार्रवाई निश्चित होगी. मालूम हो कि रेल विकास निगम लि. द्वारा मनोहरपुर में नयी तीसरी रेल लाइन बिछाने के साथ स्टेशन विकास कार्य भी किया गया था. वहीं बुधवार की सुबह से ही विभाग के कर्मी ट्रेक मेंटेनेंस का काम किये. पीडब्लूआइ सुपरवाइजर मदन गुरुम की देखरेख में दुर्घटना वाले स्थान पर ट्रैक को दुरुस्त करने का काम ट्रैकमैन द्वारा अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




