चाईबासा : पैसे की मांग कर भाई के सिर पर घोंपा चाकू, गंभीर आरोपी फरार

Updated at : 04 Oct 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा : पैसे की मांग कर भाई के सिर पर घोंपा चाकू, गंभीर आरोपी फरार

चाईबासा : गांव में चल रहे पीसीसी सड़क के निर्माण में काम करने वाले नंद किशोर बुड़ीउली उर्फ चुन्नु ने अपनी मेहनता की मांग की तो, ठेका कंपनी के मुंशी तथा नंद के बड़े भाई प्रकाश बुड़ीउली के सिर पर चाकू घोंप कर उसे घायल कर दिया. घटना मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे की […]

विज्ञापन
चाईबासा : गांव में चल रहे पीसीसी सड़क के निर्माण में काम करने वाले नंद किशोर बुड़ीउली उर्फ चुन्नु ने अपनी मेहनता की मांग की तो, ठेका कंपनी के मुंशी तथा नंद के बड़े भाई प्रकाश बुड़ीउली के सिर पर चाकू घोंप कर उसे घायल कर दिया. घटना मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे की है. घटना के समय प्रकाश झींकपानी थाना क्षेत्र के असुरा गांव स्थित अपने घर के आंगन में बैठा था. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिये घरवाले सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
घरवालों के मुताबिक प्रकाश गांव में ठेकेदार द्वारा बनाये जा रहे पीसीसी सड़क निर्माण में मुंशी का काम करता है. उसने इस काम में अपने भाई चुन्नु को भी रोजगार उपलब्ध कराया. लेकिन चुन्नु एक दिन काम करने के बाद और काम नहीं किया. मंगलवार की शाम चुन्नु ने अपने बड़े भाई से एक दिन का मेहनताना मांगा. प्रकाश ने ठेकेदार द्वारा पैसा दिये जाने पर पैमेंट करने की बात कही. जिससे नाराज होकर चुन्नु घर से निकल गया. रात साढ़े आठ बजे वह शराब का सेवन कर घर पहुंचा तथा अपने भाई के सिर पर चाकू से हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola