दो राइफलें व 484 गोिलयां बरामद

Updated at : 29 Sep 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
दो राइफलें व 484 गोिलयां बरामद

किसिंदा जंगल : मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली, मिला हथियारों का जखीरा चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले की सीमा से सटे ओड़िशा के संबलपुर जिलांतर्गत किसिंदा वन क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद किसिंदा पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है जिसमें दो राइफल, करीब 484 गोलियां, दो टिफिन बम […]

विज्ञापन

किसिंदा जंगल : मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली, मिला हथियारों का जखीरा

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले की सीमा से सटे ओड़िशा के संबलपुर जिलांतर्गत किसिंदा वन क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद किसिंदा पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया है जिसमें दो राइफल, करीब 484 गोलियां, दो टिफिन बम तथा अन्य सामान शामिल हैं. किसिंदा पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 27 सिंतबर को नक्सलियों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई के दौरान संबलपुर डिविजन के कुख्यात नक्सली कुनू उर्फ अजय देहुरी, बादल उर्फ शंकर माझी तथा अनमोल उर्फ लालचंद सोरेन उर्फ सुशांत अपने साथियों के साथ पुलिस को चकमा देकर जंगल का सहारा लेते हुए भागने में सफल रहे. तीनों नक्सलियों पर संबलपुर जिले के तीन थानों में एक दर्जन से अधिक मामले चल रहे हैं.
सुबह पांच बजे जंगल में घुसी पुलिस : पुलिस को खूफिया सूचना मिली थी कि नक्सलियों के संबलपुर डिविजन का एक दस्ता किसिंदा जंगल में शरण लिये हुये है.
जिसमें 12 से 15 नक्सली शामिल हैं. सूचना पर कार्रवाई के लिये किसिंदा पुलिस के नेतृत्व में संबलपुर व राउरकेला की डीवीएफ टीम 27 सितंबर की सुबह पांच बजे किसिंदा के जंगलों में घुसी. इस दौरान नक्सली दस्ते से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी. कुछ ही देर में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले. मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किये.
रेढ़खोला एसडीपीओ आरके मल्लिक ने कहा कि दस्ते में शामिल तीन नक्सलियों की पहचान की गयी है और उनके खिलाफ किसिंदा थाना प्रभारी बसंत कुमार दलाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ इससे पहले किसिंदा थाने में आठ, चारमाल थाने में एक व जामकिरा थाने में चार मामले लंबित हैं.
गुप्त सूचना पर सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान
भागे नक्सलियों पर दर्ज हैं दर्जनों मामले
ये हथियार हुए बरामद
मैगजीन के साथ 303 की दो राइफलें
9 एमएम की 62 गोलियां
303 की 166 गोलियां व 20 मैगजीन
एसएलआर की 256 गोलियां
एक हैंडग्रेनेड À दो टिफिन बम
कुनू, बादल व अनमोल निकल भागे: नक्सली कुनू उर्फ अजय देहुरी, बादल उर्फ शंकर माझी तथा अनमोल उर्फ लालचंद सोरेन चकमा देकर भाग निकले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola