कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Updated at : 28 Sep 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया के पापरीसाई के पास कार व बाइक के बीच सीधी टक्कर में बाइक सवार लक्ष्मी बिरूवा (52) की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना में बाइक सवार मृतक का भतीजा भी घायल हो गया. दुर्घटना बाद कार चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव […]

विज्ञापन

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया के पापरीसाई के पास कार व बाइक के बीच सीधी टक्कर में बाइक सवार लक्ष्मी बिरूवा (52) की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना में बाइक सवार मृतक का भतीजा भी घायल हो गया. दुर्घटना बाद कार चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पापरीसाई निवासी बारिका बिरूवा की पत्नी लक्ष्मी भतीजे के साथ बाइक से हाटगम्हरिया आ रही थी. इसी दौरान हाटगम्हरिया की ओर से जगन्नाथपुर जा रही कार से बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्ष्मी बाइक से उछल कर कार से जा टकरायी. सिर पर गंभीर चोट के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. जबकि उसके भतीजे के भी चोट आयी है. पुलिस इस संबंध में दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola