पांच लोगों पर लगा जुर्माना नप ने लिया वापस

Updated at : 28 Sep 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
पांच लोगों पर लगा जुर्माना नप ने लिया वापस

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर वार्ड संख्या 21 नागेंद्र नगर में सड़क खोदने के मामले में पांच लोगों पर लगे 2.5 लाख रुपये जुर्माना नगर पर्षद ने वापस ले लिया है. मालूम हो कि नागेंद्र नगर में नप कार्यालय के जेसीबी से एन उदय शंकर के आवास के सामने सड़क को खोदा गया था. इस मामले में […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर वार्ड संख्या 21 नागेंद्र नगर में सड़क खोदने के मामले में पांच लोगों पर लगे 2.5 लाख रुपये जुर्माना नगर पर्षद ने वापस ले लिया है. मालूम हो कि नागेंद्र नगर में नप कार्यालय के जेसीबी से एन उदय शंकर के आवास के सामने सड़क को खोदा गया था. इस मामले में नगर पर्षद ने विजय सिंह सुंबरूई, पीके मोदक, जयदेव साह, अमित चौधरी, रविंद्र नाथ राय पर सड़क व नाली को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. पांच लोगों के पास नगर पर्षद का नोटिस पहुंचने के बाद बुधवार को वार्डवासी एकजुट होकर लगे आरोप को गलत बताये. वार्ड पार्षद रवि बांकिरा ने कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार संग वार्ता कर बताया कि वार्ड में मकान बनाने के दौरान सड़क पर मलबा फेंक कर टीला बना दिया गया था.

मिट्टी का ढेर सड़क के बीचों बीच बनने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. जिस स्थान पर खोदा गया, वहां 65 फीट कच्ची सड़क है. बोर्ड की बैठक में इस सड़क की निर्माण कराने की मांग की गयी है. लोगों की समस्या को देखते हुए सड़क के बीच बने मिट्टी के टीला को जेसीबी से खोदा गया था तथा सड़क को चलने लायक बनाया जा रहा है. कुछ लोगों द्वारा दिग्भ्रमित कर परेशान करने की कोशिश की गयी. घटना स्थल पर जन नायक समिति के अध्यक्ष अनूप दूबे, संरक्षक राजू कसेरा, डिक्का राव समेत अन्य लोग पहुंच कर मामले का पटाक्षेप कराये. वास्तविकता जानने के बाद घटना स्थल पहुंच कर कार्यपालक पदाधिकारी श्री कुमार ने पांच लोगों पर लगे जुर्माना को वापस लिया.

नागेंद्र नगर वासियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प:
नागेंद्र नगर में सड़क खोदने के मामले का पटाक्षेप होने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने वार्डवासियों को सामूहिक रूप से स्वच्छता का संकल्प दिलाया. कार्यपालक ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्थानीय लोग अपने वार्ड को साफ सुथरा रखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola