झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही गांजा की खेती

Updated at : 05 Sep 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही गांजा की खेती

गांजा के सफेदपोश कारोबारियों के खिलाफ पुलिस करेगी कार्रवाई चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम पुलिस जल्द ही गांजा के सफेदपोश कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है. पुलिस को मिली सूचना के अनुसार झारखंड-ओड़िशा की सीमा से सटे कुछ इलाकों में बड़े पैमाने पर गांजा की खेती हो रही है. इसके जरिए बड़े पैमाने पर […]

विज्ञापन

गांजा के सफेदपोश कारोबारियों के खिलाफ पुलिस करेगी कार्रवाई

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम पुलिस जल्द ही गांजा के सफेदपोश कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है. पुलिस को मिली सूचना के अनुसार झारखंड-ओड़िशा की सीमा से सटे कुछ इलाकों में बड़े पैमाने पर गांजा की खेती हो रही है. इसके जरिए बड़े पैमाने पर गांजा की खेप चाईबासा सहित झारखंड के अलग-अलग इलाकों में पहुंचायी जा रही है.
कुछ दिन पहले पश्चिमी सिंहभूम की पुलिस ने मंझारी थाना के बड़ा लगड़ा में लगातार चार दिनों तक अभियान चलाकर करीब 1100 किलो गांजा जब्त की थी. इसकी कीमत 40 लाख रुपये थी. इस मामले में कंकुशी गांव निवासी मैकलिन देवगम, मंझारी बड़ लगड़ा निवासी बबलू बिरुवा, हरिश्चंद्र बिरुवा व सिदलाल मुर्मू को गिरफ्तार किया गया था. गांजे के व्यापार का यह रैकेट अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. यातायात वाहन के जरिए गांजा का खेप लगातार शहर में पहुंचायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola