TMC को नहीं मिले वोटर लिस्ट में अभिषेक बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के नाम, एक बूथ पर सभी विचाराधीन अवैध घोषित

वोटर लिस्ट पर विवाद
SIR in Bengal: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटरों की पूरक सूची जारी होने के बाद तृणमूल ने चुनाव आयोग पर हमला किया है. तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर पूरे बंगाल को मुकदमे में डालने का आरोप लगाया है.
मुख्य बातें
SIR in Bengal: कोलकाता. बंगाल में वोटरों की पूरक सूची आने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर जोरदार हमला किया है. तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स एकाउंट पर लिखा गया है कि चुनाव आयोग के कारण आज पूरा बंगाल ही मुकदमे की चपेट में है. पार्टी ने लिखा है कि अभिषेक बनर्जी का नाम अब भी वैध वोटरों की सूची में नहीं दिख रहा है. शुभेंदु अधिकारी का नाम भी हटा दिया गया है. चाहे यह कोई “तकनीकी गड़बड़ी” हो या वैनिश कमीशन द्वारा जानबूझकर दहशत फैलाने की कोशिश हो, यह बेहद चिंताजनक है.

हो सकते हैं परिणाम घातक
तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि आयोग के इस तरह से सूची निर्माण के परिणाम घातक हो सकते हैं. एसआईआर के कारण उत्पन्न भय, चिंता और मानसिक आघात से हम पहले ही 200 अनमोल जिंदगियां खो चुके हैं. यदि इस आपराधिक लापरवाही और भय के कारण एक और निर्दोष जीवन भी खत्म हो जाता है, तो इसका खून सीधे तौर पर चुनाव आयोग और वनीश कुमार के हाथों पर होगा. क्या चुनाव आयोग इन टाली जा सकने वाली त्रासदियों की जिम्मेदारी लेगा.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सभी विचाराधीन वोटरों के नाम कटे
राज्य में 60 लाख मतदाताओं के नाम विचाराधीन सूची में थे. इनमें से 30 लाख मतदाताओं की पूरक सूची कल चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित की गई. इस पूरक सूची को देखकर उत्तर 24 परगना के बसीरहाट स्थित एक बूथ के निवासी दंग रह गए. विचाराधीन सूची में शामिल बूथ के सभी 340 नाम सूची से गायब थे. बूथ के मतदाता सूची अधिकारी (बीएलओ) भी इससे अछूते नहीं रहे. इस घटना को लेकर इलाके में हंगामा मच गया. बूथ के बीएलओ शफीउल आलम ने कहा- मेरे बूथ में 952 मतदाता हैं. इनमें से 340 नाम विचाराधीन सूची में थे. सभी नाम सूची से गायब हैं. ऐसा लगता है कि जानबूझकर नाम हटाए गए हैं.
Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




