इस गर्मी घर पर बनाएं अंगूर मसाला सोडा, मेघना ने बताई रेसिपी
Published by : Priya Gupta Updated At : 25 Mar 2026 7:49 AM
अंगूर मसाला सोडा (फोटो - इंस्टाग्राम @meghnasfoodmagic )
Grapes Masala Soda: घर रखें अंगूर से आप समर स्पेशल ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. आइए बताते हैं आपको अंगूर मसाला सोडा बनाने की रेसिपी.
Grapes Masala Soda: गर्मियों के दिनों में अक्सर हम सबका मन कुछ ठंडा-ठंडा पीने का करता है. इस मौसम में शरबत, ड्रिंक, लस्सी या सोडा हर कोई कुछ न कुछ घर पर बनाता है. अगर आप भी इस गर्मी में कुछ नया और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो अंगूर मसाला सोडा आपके लिए परफेक्ट ड्रिंक है. इसे आप घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर अंगूर मसाला सोडा बनाने की रेसिपी. इस रेसिपी को बनाने का तरीका इंस्टाग्राम अकाउंट @meghnasfoodmagic पर बताया गया है.
अंगूर मसाला सोडा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- काले अंगूर
- ताजा पुदीने के पत्ते
- ताजे नींबू का रस
- खड़ी शक्कर (या शहद)
- काला नमक
- चाट मसाला
- भुना जीरा पाउडर
- बर्फ के टुकड़े
- सब्जा बीज (या चिया बीज)
- क्लब सोडा
- पानी (बीज भिगोने के लिए)
अंगूर मसाला सोडा बनाने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले सब्जा बीज या चिया बीज को पानी में भिगोकर कुछ समय के लिए अलग रख दें.
- अब एक ब्लेंडर में काले अंगूर, कुछ पुदीने के पत्ते और ताजे नींबू का रस डालें. स्वाद के लिए खड़ी शक्कर या शहद मिलाएं.
- अब इसमें थोड़ा काला नमक और चाट मसाला डालें. लास्ट में भुना जीरा पाउडर और कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें.
- अब आप एक गिलास में पहले भिगोए हुए सब्जा या चिया बीज डालें. फिर उसके ऊपर अंगूर का जूस आधा गिलास तक डालें. इसके बाद आप इसमें आधा कटा हुआ 2 नींबू का टुकड़ा डालें. अब आप ऊपर से प्लेन सोडा डालें.
- अब आप गिलास को ऊपर से अंगूर और पुदीने के पत्तों से सजाएं.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










