गिलुवा समेत चार भाजपाई पर प्राथमिकी

Published at :04 Apr 2014 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
गिलुवा समेत चार भाजपाई पर प्राथमिकी

24 घंटे में विधायक सहित आठ लोगों पर दर्ज कराया गया एफआइआर जगन्नाथपुर : बुधवार को नुइया मागे पर्व के अवसर पर वनभोज का आयोजन कर ग्रामीणों को लुभाने के मामले को लेकर गुवा थाना में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय उर्फ संजू पांडेय, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार प्रधान, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष राजू कैवर्त […]

विज्ञापन

24 घंटे में विधायक सहित आठ लोगों पर दर्ज कराया गया एफआइआर

जगन्नाथपुर : बुधवार को नुइया मागे पर्व के अवसर पर वनभोज का आयोजन कर ग्रामीणों को लुभाने के मामले को लेकर गुवा थाना में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय उर्फ संजू पांडेय, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार प्रधान, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष राजू कैवर्त व अन्य के नाम पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

नोवामुंडी के अंचल अधिकारी रवि किशोर राम कीशिकायतवाद पर इन नेताओं के खिलाफ 171 भादवि तथा आरपी एक्ट 1951 की धारा 121 के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसडीओ श्री सिन्हा ने बताया कि इस घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी की गयी है. इसकी कांड संख्या 17/2014 है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola