सड़क दुर्घटना में ठेकेदार घायल

Published at :04 Apr 2014 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में ठेकेदार घायल

झींकपानी : रफ्तार जायलो गाड़ी के दीवार से टकराने पर उसमें सवार ठेकेदार बबलू मिश्र गंभीर रुप से घायल हो गया है. इलाज के लिये उसे चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में लाया गया था, स्थिति गंभीर देख उसे टाटा रेफर कर दिया गया है. सूचना के मुताबिक बबलू मिश्र अपनी जायलो गाड़ी संख्या जेएच-05एफ/7243 से […]

विज्ञापन

झींकपानी : रफ्तार जायलो गाड़ी के दीवार से टकराने पर उसमें सवार ठेकेदार बबलू मिश्र गंभीर रुप से घायल हो गया है. इलाज के लिये उसे चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में लाया गया था, स्थिति गंभीर देख उसे टाटा रेफर कर दिया गया है.

सूचना के मुताबिक बबलू मिश्र अपनी जायलो गाड़ी संख्या जेएच-05एफ/7243 से चाईबासा से झींकपानी लौट रहा था. इस दौरान एनएच पर रुंगटा क्रशर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकरायी थी. जिसके कारण गाड़ी चालक बबलू मिश्र के पाव, सिर व छाती में गंभीर चोट आयी है. बबलू झीकपानी के स्टेशन कॉलोनी का रहने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola