छात्राअों के गीत-नृत्य ने बटोरी तालियां

Updated at : 12 Aug 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
छात्राअों के गीत-नृत्य ने बटोरी तालियां

सिस्टर निवेदिता महिला महाविद्यालय का स्थापना दिवस चक्रधरपुर : सिस्टर निवेदिता महिला महाविद्यालय, चक्रधरपुर का 13वां स्थापना दिवस शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव दिनेश महापात्र ने दीप जला कर व प्राचार्य देवव्रत महापात्र ने सिस्टर निवेदिता की तसवीर पर माल्यापर्ण कर किया. इसके […]

विज्ञापन

सिस्टर निवेदिता महिला महाविद्यालय का स्थापना दिवस

चक्रधरपुर : सिस्टर निवेदिता महिला महाविद्यालय, चक्रधरपुर का 13वां स्थापना दिवस शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव दिनेश महापात्र ने दीप जला कर व प्राचार्य देवव्रत महापात्र ने सिस्टर निवेदिता की तसवीर पर माल्यापर्ण कर किया. इसके उपरांत दीपा कुमारी व रायमनी कुमारी तथा प्रर्मिला एंड ग्रुप द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया गया.
नैना कुमारी व अंजली कुमारी ने ‘डोला रे डोला’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. मुन्नी एंड ग्रुप द्वारा कल हो न हो.., किरन व अंजली ने मोरनी बागा मा.., पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी. चार घंटे तक चले समारोह में छात्राओं ने डांस समेत नाटक, चुटकुला आदि प्रस्तुत कर समा बांधा दिया. कार्यक्रम में प्रो दयानिधि महतो, अन्नपूर्णा झा, हरिपद प्रमाणिक, सुनीता महतो, कविता खंडाइत, मरियम पुरती, संतोष सिंह, अर्जना शुक्ला, कानू नायक, जुगल प्रधान, मधुमिता रजक, पिंकु, सुनील नंदा, राकेश समेत काफी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं. धन्यवाद ज्ञापन इंद्रलाल विश्वकर्मा ने दिया.
निरंतर आगे बढ़ रहा महाविद्यालय : सचिव
मुख्य अतिथि सह कॉलेज के सचिव दिनेश महापात्र ने कहा कि महाविद्यालय ने कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बनायी है. महाविद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को बेहतर शिक्षा देना है. बेटियों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए वर्ष 2004 में महाविद्यालय की स्थापन की गयी. 13 वर्षों से यह निरंतर आगे बढ़ रहा है.
छात्राएं तपस्या कर शिक्षा ग्रहण करें : प्राचार्य
कॉलेज के प्राचार्य देवव्रत महापात्र ने कहा कि कॉलेज एक मंदिर है. छात्राएं इस मंदिर में तपस्या कर शिक्षा ग्रहण करें. अनुशासन इस कॉलेज की पहचान है. कॉलेज ने अनुशासन को लेकर कभी समझौता नहीं किया. छात्राएं अनुशासन में रह कर पढ़ाई करें. अनुशासन ही व्यक्ति की पहचान होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola