खनन विभाग 3800 करोड़ रुपए का राजस्व करेगा हासिल, मंत्री विजय सिन्हा ने टारगेट किया सेट

बालू खनन (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Government: बिहार में खनन विभाग 3800 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल करेगा. यह टारगेट बिहार सरकार की ओर से सेट किया गया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी.
Bihar Government: बिहार में खान एवं भूतत्व विभाग 2025-26 के निर्धारित राजस्व लक्ष्य 3800 करोड़ रुपए को हासिल कर लेगा. अब तक विभाग 3252 करोड़ रुपए का राजस्व वसूली कर चुका है. इसके अलावा 400 करोड़ रुपए कार्य विभागों और 150 करोड़ रुपए घाटों से वसूल किए जायेंगे. यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी. उन्होंने कहा कि 10 से अधिक जिलों ने निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा राजस्व जमा किया है.
इन कंपनियों को टेंडर में नहीं मिलेगा मौका
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 78 बालू घाटों ने बिना राजस्व लक्ष्य हासिल किए इन्हें सरेंडर कर दिया है. ऐसी सभी कंपनियों को दोबारा होने वाले बालू घाटों के टेंडर में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि खनन विभाग ने 2021-22 में 1600 करोड़ रुपए राजस्व जमा किया था. 2024-25 में राजस्व संग्रह में दोगुना की बढ़ोतरी हुई है. यह 3536 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.
विजय सिन्हा ने यह भी जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने चार बड़े खनन ब्लॉक का टेंडर किया है. इसमें तीन खनिज ब्लॉक रोहतास और एक गया में मौजूद हैं. रोहतास में ग्लूकोनाइट और गया में निकेल, क्रोमियम और प्लेटिनियम के खनिज पदार्थ हैं.
इतने लोगों को मिला बिहारी खनन योद्धा पुरस्कार
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 24 लोगों को पांच हजार रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से बिहारी खनन योद्धा का पुरस्कार दिया. यह राशि इन सभी प्रतिभागियों के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं. बिहारी खनन योद्धा पुरस्कार योजना के अंतर्गत विभाग की तरफ से अवैध खनन में शामिल ट्रैक्टर को पकड़वाने पर पांच हजार रुपए प्रति ट्रैक्टर और ट्रक को पकड़वाने पर 10 हजार रुपए प्रति गाड़ी की दर से इनाम देने का प्रावधान है. इससे पहले 12 मार्च को बिहारी खनन योद्धा पुरस्कार के अंतर्गत 72 लोगों को पुरस्कार दिया गया था.
Also Read: बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










