बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

Published by :Preeti Dayal
Published at :26 Mar 2026 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News apply online PNG connection

पीएनजी गैस कनेक्शन (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: ईरान-इजरायल और अमेरिका वॉर की वजह से एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर परेशानी झेलनी पड़ रही है. ऐसे में अब बिहार के लोग पीएनजी कनेक्शन लेना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी, आइए जानते हैं...

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पीएनजी कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. लोग अब घर बैठे ही पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए कंज्यूमर अपने जिले से संबंधित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री होगा.

ये सभी डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

  1. पहचान प्रमाण पत्र ( जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट )
  2. पता प्रमाण पत्र ( बिजली बिल, राशन कार्ड या प्रॉपर्टी टैक्स रसीद )
  3. ओनरशिप प्रूफ ( प्रॉपर्टी के पेपर्स, सोसायटी अलॉटमेंट लेटर या शेयर सर्टिफिकेट)
  4. पासपोर्ट साइज फोटो
  5. किराए पर रहने वाले लोगों के लिए मकान मालिक की एनओसी (NOC) और रेंट एग्रीमेंट की जरूरत होगी.

डॉक्यूमेंट्स अपलोड होने के बाद आगे की प्रक्रिया

वेबसाइट पर सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद उसे वेरिफाई किया जाएगा. इसके बाद एक यूनिक बीपी (बिजनेस पार्टनर) नंबर मिलेगा. यह नंबर आगे की सभी सेवाओं और बिलिंग के लिए जरूरी होगा. इसके साथ ही पीएनजी कनेक्शन के लिए सुरक्षा जमा राशि के रूप में उपभोक्ताओं को 4500 रुपए एक बार में ही जमा करना होगा.

ये सभी कंपनियां दे रहीं पीएनजी कनेक्शन

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बताया कि बिहार में कौन-कौन सी कंपनियां पीएनजी कनेक्शन देगी, इसका फैसला पहले ही कर लिया गया था. पटना में गेल, बांका में एचपीसीएल, बेगूसराय में थिक गैस, गयाजी और नालंदा में आईओएजीपीएल, दरभंगा, गोपालगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान और सुपौल जिलों में बीपीसीएल और राज्य के बाकी जिलों में आईओसीएल सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनी के की ओर से पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं.

Also Read: PK की भविष्यवाणी- बिहार के अगले CM का होगा ‘गुजरात कनेक्शन’, बोले- केंद्र सरकार तय करेगी मुख्यमंत्री

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन