सरायकेला में शराब फैक्टरी का भंडाफोड़
Updated at : 11 Aug 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

एक बोतल असली से बनायी जाती थी 10 बोतल नकली शराब, लाखों की शराब बरामद, बोतलें व सील करने की मशीन मिली, संचालक गिरफ्तार सरायकेला थाने से महज 500 मीटर दूर चल रही थी फैक्ट्री सरायकेला : सरायकेला-खरसावां मुख्य सड़क पर सरायकेला थाने से महज 500 मीटर दूर बिरसा चौक के पास स्थित एक मकान […]
विज्ञापन
एक बोतल असली से बनायी जाती थी 10 बोतल नकली शराब,
लाखों की शराब बरामद, बोतलें व सील करने की मशीन मिली, संचालक गिरफ्तार
सरायकेला थाने से महज 500 मीटर दूर चल रही थी फैक्ट्री
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां मुख्य सड़क पर सरायकेला थाने से महज 500 मीटर दूर बिरसा चौक के पास स्थित एक मकान में गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर अवैध मिनी शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया. फैक्टरी संचालक मनीष साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है. घर से लाखों की नकली शराब, हजारों बोतलें, सील करने की मशीन आदि बरामद की गयी है. पुलिस के अनुसार घर में सीढ़ी के नीचे लंबी सुरंग बनाकर शराब की बोतलें रखी गयी थीं. इसके अलावा किचन से भी शराब की बोतलें मिली हैं.
गिरफ्तार अवैध शराब फैक्टरी Âबाकी पेज 15 पर संचालक मनीष साहू ने बताया कि वह जमशेदपुर (साकची) के मुमताज नामक व्यक्ति से शराब लाता है और अपने घर में मिलावट कर एक बोतल शराब से 10 बोतल नकली शराब बनाता है. नकली शराब को ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों में सप्लाइ करने का धंधा वह लंबे समय से कर रहा था. थाने से महज आधे किलोमीटर दूर वह अपनी फैक्टरी चलाता रहा.
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा को उक्त घर में शराब बनाने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद सरायकेला पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की जिससे पूरे मामले का भंडाफोड़ हो सका. थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि दो दिनों पूर्व भी उक्त घर में छापा मारा गया था लेकिन कुछ नहीं मिला जिसके बाद एसपी के निर्देश पर दोबारा छापेमारी की गयी.
घर में परोसी भी जाती थी शराब
एएसआइ विपिन बिहारी सिंह के नेतृत्व में पुलिस जब छापेमारी के लिए उक्त घर में पहुंची तो पुलिस के होश उड़ गए. पक्की छत वाले घर की सीढ़ी के नीचे सुरंगनुमा टंकी से शराब की सैकड़ो बोतलें निकाली गयीं जिसकी कीमत लाखों में है. इसके बाद पुलिस को घर के किचन, बाथरूम समेत सभी कमरों से शराब की बोतलें मिलीं.
घर के अंदर ही शराब की सैकड़ों खाली बोतल मिली, जिसमें नकली शराब भरकर ब्रांडेड शराब का लेबल लगाया जाता था. घर में लोगों को शराब परोसने के लिए रखे कांच के ग्लास की एक पेटी बरामद की गयी है. इससे स्पष्ट होता है कि घर में शराब परोसी भी जाती थी.
छापेमारी में बरामद सामान
ब्लैक रौब की 800 फुल बोतलें, इंपीरियल ब्लू के 90 नीब, 20 बड़ी खाली बोतलें, 30 छोटी खाली बोतलें, डेढ़ बोरा ढक्कन, 25 प्लास्टिक बोतलें व ढक्कन सील करने वाली मशीन.
पत्नी की हत्या आरोप में जेल जा चुका है मनीष
अवैध शराब फैक्टरी का संचालन करने वाला मनीष पूर्व में अपनी पत्नी की हत्या मामले में जेल जा चुका है. बताया जाता है कि शराब के अवैध धंधे से उसने आलीशान मकान बना लिया है.
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी: पुनि आरबी सिंह, थाना प्रभारी सरायकेला, सअनि विपिन बिहारी सिंह, अरविंद कुमार, इस्लाम खान, हरि प्रसाद महतो, हवलदार राकेश कुमार, आरक्षी मनोजीत हेम्ब्रम, वशिष्ट कुमार यादव व अन्य सशस्त्र बल.
छापामारी दल के सदस्य किए जायेंगे पुरस्कृत
पुलिस अवैध शराब के कारोबारी मनीष साहू व धंधे में संलिप्त सभी लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक जायेगी. क्षेत्र में नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाया जायेगा. जिस थाना क्षेत्र में अवैध शराब मिलेगा, उस क्षेत्र के थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जायेगी. छापामारी दल में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा.
– अविनाश कुमार, एसडीपीओ, सरायकेला
गम्हरिया में हुआ था मिनी शराब फैक्टरी का भंडाफोड़
दो साल पूर्व जिले के गम्हरिया में भी अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ था. यहां से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




