जनशताब्दी से वृद्ध को धकेला
Updated at : 11 Aug 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन

हाटगम्हरिया के तालाबुरू के पास हुई घटना, गंभीर चाईबासा : हाटगम्हरिया के तालाबुरू के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया. घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है. वह रेलवे लाइन के किनारे बेहोश पड़ा था. पुलिस को शाम में जानकारी मिलने पर घटना स्थल पहुंची. व्यक्ति को बेहोशी की हालत […]
विज्ञापन
हाटगम्हरिया के तालाबुरू के पास हुई घटना, गंभीर
चाईबासा : हाटगम्हरिया के तालाबुरू के पास चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया. घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है. वह रेलवे लाइन के किनारे बेहोश पड़ा था. पुलिस को शाम में जानकारी मिलने पर घटना स्थल पहुंची. व्यक्ति को बेहोशी की हालत में उठाकर इलाज के लिए रात लगभग 10 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल लरकन बोदरा (59) मुफस्सिल थानांतर्गत बरंडेया गांव का रहने वाला है. श्री बोदरा ने बताया कि वह बुधवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस से अपने बेटे के पास बड़बिल (ओड़िशा) जा रहे थे. वह गेट के पास बैठकर सफर कर रहा था. तालाबुरू के पास एक यात्री ने उसे धक्का दिया, तो वह गिर गया. गिरने से उसका सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




