खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, सवार की मौत

चाईबासा : चाईबासा बाइपास पर लाल ढाबा के पास खड़े एक ट्रक में एक बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना सोमवार शाम 7:20 बजे की बतायी जा रही है जब सुधीर कर्मकार (50) अपनी बाइक से ढाबा के आगे स्थित अपने गैरेज को बंद कर […]
चाईबासा : चाईबासा बाइपास पर लाल ढाबा के पास खड़े एक ट्रक में एक बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना सोमवार शाम 7:20 बजे की बतायी जा रही है जब सुधीर कर्मकार (50) अपनी बाइक से ढाबा के आगे स्थित अपने गैरेज को बंद कर घर लौट रहा था. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सुधीर को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. लेकिन घरवाले उसे बच जाने की उम्मीद में एक निजी निर्सिंग होम ले गये.
लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में मुफस्सिल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. सूचना के मुताबिक सुधीर गाड़ीखाना का रहने वाला था. रोज की तरह सोमवार को भी वह अपने गैरेज गया था, जहां से घर लौट रहा था. किसी कारण उसे लाल ढाबा के पास खड़ा ट्रक दिखाई नही पड़ा, जिससे वह बाइक के साथ जाकर उससे टकरा गया. सिर पर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




