शराब पीकर लौट रहे व्यक्ति की डूबने से मौत
Updated at : 05 Aug 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : संजय नदी में डूबने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक वार्ड-5 कंसारीटोला निवासी अरुण साहु शराब पीने के लिए शुक्रवार सुबह उठ कर नदी पार स्थित पातु कॉलोनी गया था. घंटों बाद भी जब अरुण घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस बीच […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : संजय नदी में डूबने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक वार्ड-5 कंसारीटोला निवासी अरुण साहु शराब पीने के लिए शुक्रवार सुबह उठ कर नदी पार स्थित पातु कॉलोनी गया था. घंटों बाद भी जब अरुण घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस बीच उसका शव नदी किनारे पाया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार अरुण शराब के नशे में
धूत होकर बालियाघाट की तरफ से आ रहा था. इस दौरान नदी के बीच बने गड्ढे में गिर गया. नशे में रहने के कारण वह तैर नहीं सका और पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. आसपास के स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मालूम हो कि अरुण साहु रोजाना नदी पार कर शराब पीने जाता था. शुक्रवार की सुबह भी शराब पीने के लिए नदी पार गया था, लेकिन वापस आने के दौरान डूब गया. घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया. वह अविवाहित था.
चक्रधरपुर: मृतक कंसारीटोला निवासी अरुण साहु
संजय नदी पार पातु कॉलोनी गया था शराब पीने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




