करेले से बनाएं मजेदार डिशेज, इन 4 रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई

करेले (इमेज-Canva)
Karela Recipe Ideas: करेला का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बना लेते हैं, लेकिन सही तरीके से बनाया जाए तो करेला भी खाने में स्वादिष्ट लगता है. आइए जानते हैं करेला रेसिपी आइडियाज.
Karela Recipe Ideas: अगर आप भी करेला खाने से बचते हैं या इसे टेस्टी बनाने के नए आइडियाज ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां आप करेला से बनने वाली रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.
भरवां करेले बनाएं
भरवां करेले का स्वाद लाजवाब होता है. इसे बनाने के लिए को करेले छीलकर बीच से काटें. इसे पूरा नहीं काटना है. इससे आप बीज को बाहर निकाल लें, नमक लगाकर 20 मिनट रखें. पैन में तेल गर्म करें. इसमें प्याज, धनिया पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च डालकर मसाला भूनें. इस मसाले को करेले में अच्छी तरह भर दें. कड़ाही में तेल डालकर करेले को धीमी आंच पर ढककर पकाएं. इसे आप चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.
करेले प्याज की सब्जी बनाएं
आप रोटी या पराठा के साथ करेला-प्याज की सब्जी को बना सकते हैं. करेलों को पतले स्लाइस में काटकर नमक लगाकर 15 मिनट रखें. फिर धो लें. कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा और कटी प्याज डालकर भूनें. अब करेला डालकर हल्दी और नमक मिला दें. मसाला डालकर मिलाएं. पानी डालें और ढककर धीमी आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए पका लें.
करेले का अचार बनाएं
आप करेले का अचार भी बना सकते हैं. करेले को धोकर पतले टुकड़ों में काटें और नमक लगाकर 2-3 घंटे रखें. अब पानी निचोड़कर धूप में थोड़ी देर सुखा लें. सरसों का तेल गर्म करें. मेथी, सौंफ, लाल मिर्च, राई, जीरा और हींग को मिलाकर मसाला तैयार करें. अमचूर पाउडर, तेल और मसाले को करेला में डालें और मिलाएं. साफ जार में भरकर 3-4 दिन धूप में रखें.
करेला फ्राई बनाएं
करेला फ्राई बनाने के लिए करेला को पतले गोल स्लाइस में काटकर नमक लगाकर 15 मिनट रखें. फिर पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और करेला डालकर मध्यम आंच पर तलें. ऊपर से हल्दी, नमक और चाट मसाला डालकर मिला लें. जब करेला क्रिस्पी हो जाए तो निकाल लें.
यह भी पढ़ें- Raita Recipe: खाने के स्वाद को बढ़ाएं, मिनटों में तैयार करें पुदीना रायता
यह भी पढ़ें- Chana Dal Dhokla: कुछ नया करना है ट्राई? चना दाल से तैयार करें सॉफ्ट ढोकला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










