बैठे युवकों को डीएसपी ने दौड़ा कर पीटा, विरोध

Updated at : 04 Aug 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
बैठे युवकों को डीएसपी ने दौड़ा कर पीटा, विरोध

ग्रामीणों बैठक कर कहा- अगली बार पुलिस को खदेड़ेंगे चाईबासा : चाईबासा के मेरी टोला में रात को अड्डाबाजी के आरोप में छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के विरोध में गुरुवार को मेरीटोला आखड़ा में मुखिया सह वार्ड पार्षद डोमा मिंज की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें निर्णय हुआ कि अगली बार पुलिस मुहल्ले में ऐसी […]

विज्ञापन

ग्रामीणों बैठक कर कहा- अगली बार पुलिस को खदेड़ेंगे

चाईबासा : चाईबासा के मेरी टोला में रात को अड्डाबाजी के आरोप में छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के विरोध में गुरुवार को मेरीटोला आखड़ा में मुखिया सह वार्ड पार्षद डोमा मिंज की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें निर्णय हुआ कि अगली बार पुलिस मुहल्ले में ऐसी हरकत करती है, तो पुलिस को खदेड़ा जायेगा. मुखिया डोमा मिंज ने कहा कि बुधवार की रात करीब 9:30 बजे डीएसपी प्रकाश सोय पुलिस बल के साथ मेरी टोला पहुंचे. इस दौरान कुछ छात्र अखाड़ा में बैठे थे. उन्होंने छात्रों पर अड्डाबाजी का आरोप लगाकर पीटते हुये खदेड़ना शुरू किया. इसमें दो छात्र घायल हो गये. रात में युवक खाना खाने के बाद आखड़ा में बैठते हैं.
अभी कर्मा पर्व भी सामने आ रहा है. रात के समय आखड़ा में लोग नाच-गान करते हैं. पुलिस को कार्रवाई से पहले जांच करनी चाहिये थी.
मेरी टोला में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बुधवार को छापामारी करने गये थे. अड्डाबाजी कर रहे कुछ युवकों को भगाया गया था. अवैध शराब के विरोध में यहां से कई लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं.
– प्रकाश सोय, डीएसपी (हेडर्क्वाटर)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola