19 पदों के लिए 86 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार

Updated at : 29 Jul 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
19 पदों के लिए 86 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार

तीन अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित चाईबासा : प्रखंड उद्यमी समन्वयक पद पर बहाली के लिए शुक्रवार को अभ्यर्थियों का समाहरणालय सभागार में साक्षात्कार हुआ. 19 पदों पर बहाली के लिए कुल 86 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया. इसमें तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. अभ्यर्थियों से उद्योग के प्रकार, उद्योग के लिए सरकार से क्या-क्या […]

विज्ञापन

तीन अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

चाईबासा : प्रखंड उद्यमी समन्वयक पद पर बहाली के लिए शुक्रवार को अभ्यर्थियों का समाहरणालय सभागार में साक्षात्कार हुआ. 19 पदों पर बहाली के लिए कुल 86 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया. इसमें तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. अभ्यर्थियों से उद्योग के प्रकार, उद्योग के लिए सरकार से क्या-क्या सहायता मिलती है, तसर कितने प्रकार हैं आदि सवाल पूछे गये. साक्षात्कार में कई अभ्यर्थी अपने प्रशिक्षण संस्थान का नाम नहीं बता सके. बीते 26 जुलाई को लिखित परीक्षा हुई थी. कुल 173 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. लिखित परीक्षा में 103 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. मौके पर प्रशिक्षु आइएएस बशारत कयुम, डीआरडीए डायरेक्टर अमित कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola