ब्रिज पर चढ़ा गार्डर, गुल रही बिजली

चक्रधरपुर : निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज पर रात के वक्त गार्डर चढ़ाया गया. इस दौरान बिजली काट दी गयी. रात 11 से एक बजे तक बिजली काटने की पूर्व सूचना दे दी गयी थी. बिजली दो बजे के बाद लौटी. विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि शहर के 8 ट्रांसफॉर्मरों में विद्युत आपूर्ति […]
चक्रधरपुर : निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज पर रात के वक्त गार्डर चढ़ाया गया. इस दौरान बिजली काट दी गयी. रात 11 से एक बजे तक बिजली काटने की पूर्व सूचना दे दी गयी थी. बिजली दो बजे के बाद लौटी. विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि शहर के 8 ट्रांसफॉर्मरों में विद्युत आपूर्ति बंद रखी गयी थी. इससे राज स्टोर के पास,
अतुल वस्त्रालय, पवन चौक, भगतसिंह चौक, सौरभ लॉज, पीएचइडी, जयंतो घोष आवास के पास लगाये गये ट्रांसफॉर्मर से बिजली काट दी गयी थी. इस कारण पुरानी रांची रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, पापड़ हाता, गैलन भट्टी, चेकनाका, पीएचइडी इलाका, आदर्श कॉलोनी, तंबाकू पट्टी आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




