छत का हिस्सा गिरने के बाद भी नहीं जगा प्रशासन
Updated at : 04 Jul 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

आइटीआइ भवन की मरम्मत के लिए वर्षों से हो रही मांग, संस्थान भी गंभीर नहीं विद्यार्थियों ने बीडीओ, पीएचइडी व डीसी से कई बार की है मांग प्राचार्य सह इंचार्ज भूपेंद्र महतो निरीक्षण करने तक नहीं पहुंचते चाईबासा : चाईबासा के आइटीआइ सामान्य छात्रावास की मरम्मती की मांग विद्यार्थी वर्षों से कर रहे हैं. इसके […]
विज्ञापन
आइटीआइ भवन की मरम्मत के लिए वर्षों से हो रही मांग, संस्थान भी गंभीर नहीं
विद्यार्थियों ने बीडीओ, पीएचइडी व डीसी से कई बार की है मांग
प्राचार्य सह इंचार्ज भूपेंद्र महतो निरीक्षण करने तक नहीं पहुंचते
चाईबासा : चाईबासा के आइटीआइ सामान्य छात्रावास की मरम्मती की मांग विद्यार्थी वर्षों से कर रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. आइटीआइ संस्थान भी इसे टालती रही. आइटीआइ कॉलेज के प्राचार्य सह छात्रावास के इंचार्ज भुपेंद्र महतो से विद्यार्थी कई बार शिकायत कर चुके हैं. विद्यार्थियों का अारोप है कि श्री महतो छात्रावास का निरीक्षण करने भी नहीं आते है. कॉमन रूम की जर्जर की स्थिति जिला पदाधिकारी तक देख चुके हैं. रविवार को हुई घटना होने के बाद भी प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया. शौचालय का निर्माण भी अधूरा पड़ा है. विद्यार्थी शौच के लिये मैदान व खेत में जाते हैं.
दो सप्ताह से कार्य बंद है. विद्यार्थियों की मांग है कि शौचालय की छत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है. इसकी मरम्मत के बाद कुछ दिनों में वैसा ही हाल हो जायेगा. अलग से शौचालय व कॉमन रूम का निर्माण होना चाहिए. विद्यार्थी दूर दराज से अपने घर पढ़ाई करने के लिए आते हैं. यहां जान जोखिम में डाल पढ़ाई करने को विवश हैं. विद्यार्थियों ने बीडीओ, पीएचइडी व डीसी से शिकायत की है.
रविवार को तीन छात्र मौत के मुंह से निकले हैं. यदि आइटीआइ भवन की मरम्मत नहीं होती हो, तो आगे बड़ी घटना घट सकती है.
दीपक कुमार, छात्र, द्वितीय वर्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




