मझगांव : बस व बाइक में टक्कर, दो की मौत
Updated at : 02 Jul 2017 12:31 AM (IST)
विज्ञापन

मझगांव : मझगांव-बेनीसागर मुख्य सड़क पर हेपरबुरू मध्य विद्यालय के समीप शनिवार शाम बस व बाइक में टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक दुर्गाचरण चातर (22) और कितामोहन देवगम (15) खड़पोस पंचायत के पोंडुवाबुरू के रहनेवाले थे. कितामोहन उच्च विद्यालय मझगांव में नवीं का छात्र था. घटना के […]
विज्ञापन
मझगांव : मझगांव-बेनीसागर मुख्य सड़क पर हेपरबुरू मध्य विद्यालय के समीप शनिवार शाम बस व बाइक में टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक दुर्गाचरण चातर (22) और कितामोहन देवगम (15) खड़पोस पंचायत के पोंडुवाबुरू के रहनेवाले थे. कितामोहन उच्च विद्यालय मझगांव में नवीं का छात्र था.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बजरंगी बस (ओआर 09के 8923) जामदा से बेनीसागर की ओर जा रही थी और विपरीत दिशा से बाइक हीरो सुपर स्प्लेंडर (ओडी 06बी 2956) पर दो लोग सवार होकर आ रहे थे. हेपरबुरू मध्य विद्यालय के समीप पुलिया के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गयी. घटना के बाद बस चालक, कंडक्टर व खलासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गये. घोड़ाबांधा की मुखिया बबीता हेंब्रम ने पुलिस को जानकारी दी िजसके बाद मझगांव थाना
प्रभारी पहुंचे और बस व बाइक जब्त कर थाने ले आये. मृतक कितामोहन के मामा डुबलिया ने बताया कि दोनों बिना बताये मझगांव की ओर जा रहे थे.
मझगांव-बेनीसागर पथ पर हेपरबुरू में हुई दुर्घटना
मृतकों में एक नवीं का छात्र
घर में किसी को बताये बिना निकले थे दोनों
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




