प्रतिभावान खिलाड़ियों को तरासेगी समिति : तीरंदाज लक्ष्मी
Updated at : 02 Jul 2017 12:25 AM (IST)
विज्ञापन

वर्ल्ड कप तीरंदाजी पर लक्ष्मी ने कहा-खिलाड़ियाें में तालमेल की कमी से नहीं मिली सफलता चाईबासा : झारखंड देंगा आबुआ समिति के अध्यक्ष व अोलिंपियन तीरंदाज लक्ष्मी रानी मांझी ने शनिवार को जमशेदपुर से चाईबासा पहुंचीं. इस दौरान बैठक कर सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में समिति की अोर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट की समीक्षा की […]
विज्ञापन
वर्ल्ड कप तीरंदाजी पर लक्ष्मी ने कहा-खिलाड़ियाें में तालमेल की कमी से नहीं मिली सफलता
चाईबासा : झारखंड देंगा आबुआ समिति के अध्यक्ष व अोलिंपियन तीरंदाज लक्ष्मी रानी मांझी ने शनिवार को जमशेदपुर से चाईबासा पहुंचीं. इस दौरान बैठक कर सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में समिति की अोर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट की समीक्षा की गयी. सुश्री मांझी यूएसए के शॉटलेक सिटी में तीरंदाजी के विश्व कप में भाग लेने के कारण प्रतियोगिता के दौरान नहीं आ सकी थी. मांझी ने नवगठित संस्था झारखंड देंगा आबुआ समिति द्वारा आयोजित उक्त टूर्नामेंट की सराहना की.
वर्तमान में बिलासपुर रेलवे में कार्यरत अोलंपियन तीरंदाज लक्ष्मी ने कहा कि इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली व आर्थिक रूप से कमजोर बालक-बालिकाओं को मदद करने के उद्देश्य से उक्त समिति का गठन किया गया है. समिति प्रतिभाशाली बच्चों को तराशने का भी काम करेगी. इस दौरान यूएसए में हुई वर्ल्ड कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम विफलता पर कहा कि टीम में नये खिलाड़ियों के होने से थोड़ी सी अनुभव की कमी व आपस में सही तालमेल की कमी से पिछड़ गये.
बैठक में समिति के संरक्षक विमल बिरूवा, कोषाध्यक्ष सुरजा देवगम, मतकमहातु के उपमुखिया जुलियाना देवगम, सरना फुटबॉल क्लब, कमारहातु के अध्यक्ष व शिक्षक कृष्णा देवगम, क्रिकेटर राजेश पुरती, बिरेन बिरूवा, संगीता देवगम, दीपिका देवगम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




