एनएसएस अवार्ड के लिए चयनित कॉलेजों को मिलेगी पुरस्कार राशि

Updated at : 02 Jul 2017 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
एनएसएस अवार्ड के लिए चयनित कॉलेजों को मिलेगी पुरस्कार राशि

माइकल जॉन ऑडिटोरियम सम्मान समारोह 11 को करीम सिटी कॉलेज प्रथम, ग्रेजुएट कॉलेज दूसरे व टाटा कॉलेज तीसरे स्थान पर चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से एनएसएस अवार्ड के लिये तीन कॉलेज का चयन किया गया है. बेहतर सामाजिक कार्य करने के लिये तीनों कॉलेजों का चयन किया गया है. साकची स्थित करीम सिटी […]

विज्ञापन

माइकल जॉन ऑडिटोरियम सम्मान समारोह 11 को

करीम सिटी कॉलेज प्रथम, ग्रेजुएट कॉलेज दूसरे व टाटा कॉलेज तीसरे स्थान पर
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से एनएसएस अवार्ड के लिये तीन कॉलेज का चयन किया गया है. बेहतर सामाजिक कार्य करने के लिये तीनों कॉलेजों का चयन किया गया है. साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज को प्रथम, द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन को द्वितीय तथा टाटा कॉलेज चाईबासा को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया है. विवि प्रशासन की ओर से तीनों कॉलेजों को पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी. ताकि वे आगे बेहतर और कार्य करें.
पुरस्कार के रूप में करीम सिटी कॉलेज को 35 हजार, ग्रेजुएट कॉलेज को 30 हजार तथा टाटा कॉलेज चाईबासा को 25 हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे. 11 जुलाई को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. समारोह में तीनों कॉलेजों के प्राचार्य / प्रभारी प्राचार्य को सम्मानित किया जायेगा. साथ में इन कॉलेजों के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर भी उपस्थित रहेंगे.
जनसंख्या दिवस पर निकलेगी रैली :
माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में जनसंख्या दिवस भी मनाया जायेगा. इस दौरान एक रैली भी निकलेगी, जिसमें लगभग 10 हजार से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक व कर्मचारी शामिल होंगे. वे लोगों को जागरूक करेंगे. जनसंख्या वृद्धि नियंत्रित की अपील करेंगे. इस अवसर पर कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर अरविंद पंडित व अन्य उपस्थित रहेंगे.
विश्वविद्यालय एनएसएस की ओर से भव्य जनसंख्या दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन 11 जुलाई को किया गया है. इसमें विवि के शिक्षक, विद्यार्थी व कर्मचारी शामिल होंगे.
डॉ अरविंद पंडित, एनएसएस को-ऑडनिटेर, कोल्हान विवि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola