हाटगम्हरिया में वज्रपात से आंगन में बैठे युवक की मौत
Updated at : 30 Jun 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर: बच्चा खेलाती महिला और बरतन धोती किशोरी घायल हाटगम्हरिया/चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की मौत हो, वहीं एक ही परिवार के दो सदस्य झुलस गये. पहली घटना हाटगम्हरिया प्रखंड के काडेसाई गांव की है जहां घर के आंगन में वज्रपात होने से बोंज चातोम्बा […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर: बच्चा खेलाती महिला और बरतन धोती किशोरी घायल
हाटगम्हरिया/चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की मौत हो, वहीं एक ही परिवार के दो सदस्य झुलस गये.
पहली घटना हाटगम्हरिया प्रखंड के काडेसाई गांव की है जहां घर के आंगन में वज्रपात होने से बोंज चातोम्बा (19) की जान चली गयी, वहीं दूसरी घटना चक्रधरपुर प्रखंड के महुलबोराई गांव में हुई जहां सोमवारी लोहार (35) और उसकी भतीजी पारो लोहार (12) घायल हो गयीं. दोनों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया है.
हाटगम्हरिया प्रखंड के आमडीया पंचायत अंतर्गत काडेसाई गांव निवासी बोंज चातोम्बा दोपहर करीब ढाई बजे खेत से लौटा था, तभी उसके आंगन में वज्रपात हो गया. वज्रपात की चपेट में आने से उसके शरीर के कई हिस्से जल गये और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के समय घर के अन्य सदस्य खेत पर ही थे. पड़ोसी विजय चातोम्बा ने मृतक के पिता गारदी चातोम्बा को घटना की जानकारी दी. जानकारी के अनुसार बोंज परिजनों के साथ ही खेत में काम कर रहा था. दोपहर में हल्की बारिश शुरू होने के बाद वह लौट आया था. लौटते ही मौत का शिकार हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है.
वज्रपात की दूसरी घटना दोपहर करीब एक बजे चक्रधरपुर प्रखंड के महुलबोराई गांव में हुई.
जानकारी अनुसार सोमवारी लोहार (35) घर के आंगन में बच्चे को खेला रही थी, जबकि उसकी भतीजी पारो लोहार (12) थोड़ी दूरी पर बरतन धो रही थी. इस बीच वज्रपात हुआ. आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को गोबर का लेप लगाया और उसके बाद दोनों को अनुमंडल अस्पताल ले गये. वहां उनका उपचार जारी है.
मेले में हुआ था वज्रपात
मालूम हो कि पिछले दिनों महुलसाई गांव में मासंत पर्व के दौरान मेले में वज्रपात हो गया था जिससे दो लोगों की मौत हो गयी थी जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




