बच्चों संग पत्नी गयी मायके पति ने घर में लगायी फांसी गीतिलिपी

Updated at : 30 Jun 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों संग पत्नी गयी मायके पति ने घर में लगायी फांसी गीतिलिपी

मुफ्फसिल थानांतर्गत गितिलपी गांव की घटना पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुटी चाईबासा : मुफ्फसिल थानांतर्गत गितिलपी गांव में बुधवार की रात तीन बच्चों के पिता ने घर में फांसी लगा ली. गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस ने बनमाली सवैंया (30) का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. ग्रामीणों […]

विज्ञापन

मुफ्फसिल थानांतर्गत गितिलपी गांव की घटना

पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुटी
चाईबासा : मुफ्फसिल थानांतर्गत गितिलपी गांव में बुधवार की रात तीन बच्चों के पिता ने घर में फांसी लगा ली. गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस ने बनमाली सवैंया (30) का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात बनमाली सवैंया अपने घर में अकेला था. उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके रघुनाथपुर गयी थी. रात करीब डेढ़-दो बजे छोटा भाई दुर्गा सवैयां घर आया, तो भाई बनमाली को फांसी पर लटका देखा.
इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. सुबह मुंडा कृष्णा चंद्र ने पुलिस को जानकारी दी. ग्रामीणों ने बताया कि बनमाली का कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं था. उसकी दो बेटी और एक बेटा है. जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी गांव आयी. उसका पति ट्रैक्टर चालक था. बच्चों की देखभाल करना मुश्किल हो गया. पुलिस ने बनमाली की आत्महत्या के कारण का पता करने में जुट गयी है.
रोटरी क्लब का रक्तदान शिविर कल : चाईबासा. रोटरी क्लब, चाईबासा की ओर से शनिवार (एक जुलाई) को मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. चाईबासा ब्लड बैंक में सुबह दस बजे से आयोजित उक्त शिविर रोटरी क्लब की ओर से 61वां मासिक रक्तदान शिविर होगा. क्लब की ओर से आम लोगों को स्वयं एवं अपने साथियों के साथ पहुंच कर रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का अनुरोध किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola