ईद के दिन तीन टाइम पानी की सप्लाई हो
Updated at : 20 Jun 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में हुई शांति समिति की बैठक चाईबासा : ईद शांति और भाईचारा के साथ मनाया जायेगा. उक्त निर्णय सोमवार को सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में हुई शांति समिति की बैठक में लिया गया. एसडीओ दीपू कुमार ने बैठक की. इस दौरान मुख्य स्थल ईदगाह सहित सभी मसजिद के आसपास साफ-सफाई रखने, […]
विज्ञापन
सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में हुई शांति समिति की बैठक
चाईबासा : ईद शांति और भाईचारा के साथ मनाया जायेगा. उक्त निर्णय सोमवार को सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में हुई शांति समिति की बैठक में लिया गया. एसडीओ दीपू कुमार ने बैठक की. इस दौरान मुख्य स्थल ईदगाह सहित सभी मसजिद के आसपास साफ-सफाई रखने, ईद के दिन तीन टाइम जलापूर्ति करने पर चर्चा की गयी. ईद बाजार को देखते हुए शहर में शाम से रात 10 बजे तक नो इंट्री रहेगी. चांद रात को शहर में वाहनों की नो इंट्री रात्रि 1 बजे तक रहेगी.
एसडीओ ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है. ईद की नमाज ईदगाह सहित असरा मसजिद, मदीना मसजिद, जामा मसजिद में अदा की जायेगी. बारिश होने की स्थिति में मदरसा, जामा मसजिद और सदर बाजार मसजिद में ईद की नमाज पढ़ायी जायेगी. बैठक में पथ प्रमंडल के कार्यपालक पदाधिकारी, विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ चंद्रावती के अलावा शांति समिति के सदस्य ललित शर्मा, मो अली किले, मो वकील खान, इरशाद अली, वसीउर रहमान, अनिल लकड़ा, मो मुस्तफा, काबू दत्ता, त्रिशानु राय, राजू यादव, विजय राज यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




