126 गांव के मुंडा करेंगे आंदोलन
Updated at : 16 Jun 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

ईचा खरकई बांध के विस्थापितों ने की बैठक,कहा बैठक में नहीं पहुंचे सदर व मझगांव विधायक, ग्रामीणों में रोष चाईबासा : तांतनगर हाट मैदान में गुरुवार को कड़ियासिंदरी के मुंडा रायसिंह सामड की अध्यक्षता में ईचा खरकई बांध के विस्थापितों की बैठक हुई. इसमें सदर प्रखंड, तांतनगर प्रखंड और राजनगर प्रखंड के मुंडाओं व रैयतों […]
विज्ञापन
ईचा खरकई बांध के विस्थापितों ने की बैठक,कहा
बैठक में नहीं पहुंचे सदर व मझगांव विधायक, ग्रामीणों में रोष
चाईबासा : तांतनगर हाट मैदान में गुरुवार को कड़ियासिंदरी के मुंडा रायसिंह सामड की अध्यक्षता में ईचा खरकई बांध के विस्थापितों की बैठक हुई. इसमें सदर प्रखंड, तांतनगर प्रखंड और राजनगर प्रखंड के मुंडाओं व रैयतों ने आगे की रणनीति बनायी. सदर विधायक व मझगांव विधायक को बुलाने के बावजूद नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष जताया. ग्रामीणों ने कहा कि जनता की समस्याओं से विधायक अब दूर हट रहे हैं, जो गलत है. बैठक में 126 गांव के मुंडा ने एकजुट होकर आंदोलन करने की बात कहीं.
मौके पर जीवन पाड़ेया, मनाय सिंह कुंटिया, मारकांडे बानरा, डोमोर तियू, कांडेराम सामड, नानु अल्डा, गंगाराम हेम्ब्रम, दशरथ बानरा, सुरेंद्र बारी, चंद्रमोहन बिरूली, लोकनाथ बिरूवा, दशमन कुदादा, घनश्याम पाड़ेया, सुभाष पाड़ेया, राजेश सोय, चंद्रा टुडू व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




