कंसरा में मासंत पर्व पर लगा मेला, छऊ देखने उमड़े ग्रामीण

बंदगांव : मासंत पर्व के अवसर पर नकटी पंचायत के कंसारा गांव में दो दिवसीय मेला सह छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया. इसके उपरांत कंकुवा व कंसारा समिति के कलाकारों ने मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. शिव महिमा, वीर हनुमान, राम-लक्ष्मण, भीम कथा, बाली-सुग्रीव आदि […]
बंदगांव : मासंत पर्व के अवसर पर नकटी पंचायत के कंसारा गांव में दो दिवसीय मेला सह छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया. इसके उपरांत कंकुवा व कंसारा समिति के कलाकारों ने मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. शिव महिमा, वीर हनुमान, राम-लक्ष्मण, भीम कथा, बाली-सुग्रीव आदि प्रसंगों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया,
जिसे दिखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही. समापन समारोह में मुख्य अतिथि आजसू विस प्रभारी सह पूर्व जीप सदस्य रामलाल मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुखलाल महतो थे. इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को अतिथि द्वारा पुरस्कृत गया. इधर, मेले में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, मेले में मिठाई, खिलौने समेत कई झूले लगाये गये थे. इस अवसर पर कंसारा मंदिर में पुजारी सत्यवान महापात्र द्वारा मां कंसरा की विशेष पूजा गयी. आयोजन में अध्यक्ष नंदू गागराई, राम राय गागराई, मुकरु गागराई, मंगल सिंह तांती, यदु चांपिया आदि का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




