मासंत पर शिव मंदिर में निकली घट यात्रा

चक्रधरपुर : मासंत पर्व पर दंदासाई शिव मंदिर से धूमधाम से घट यात्रा निकाली गयी. इस दौरान घटवाली नोगेन गोप व पुजारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर बिंजय नदी से घट उठायी गयी, जिसमें शुभघट, यात्राघट, वृंदावन घट, चटीया-चटणी घट, कालीका घट, मोरा पाठ घट शामिल था. नदी से घट लेकर भक्त जिस-जिस मार्ग से […]
चक्रधरपुर : मासंत पर्व पर दंदासाई शिव मंदिर से धूमधाम से घट यात्रा निकाली गयी. इस दौरान घटवाली नोगेन गोप व पुजारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर बिंजय नदी से घट उठायी गयी, जिसमें शुभघट, यात्राघट, वृंदावन घट, चटीया-चटणी घट, कालीका घट, मोरा पाठ घट शामिल था. नदी से घट लेकर भक्त जिस-जिस मार्ग से गुजरे,
वहां घट को रोक कर भक्तों द्वारा पूजा की गयी. घट स्थापना के बाद इसके दर्शन व पूजा को मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी. मालूम हो कि पहले यहां छऊ नृत्य सह मेला का आयोजन किया जाता था, लेकिन अब जगह की कमी होने के कारण सिर्फ घट उठा पर पूजा-अर्चना की जाती है. इस अवसर पर वार्ड पार्षद सरोजा देवी, करन महतो, विनोद महतो, सरोज महतो, दुर्गा महतो, कार्तिक महतो, दीपक, कृष्णा महतो, नागे महतो, संतोष का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




