पुलिया से गिरकर साइकिल सवार की मौत

कुचाई : कुचाई के सोना नदी स्थित हाई स्कूल घाट के पुलिया से नीचे नदी में गिरने से एक साइकिल सवार युवक सोमनाथ मुंडा की मौत हो गयी. गुरुवार की सुबह मृतक के शव को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, मरांगहातु पंचायत के कोपलंग गांव का […]
कुचाई : कुचाई के सोना नदी स्थित हाई स्कूल घाट के पुलिया से नीचे नदी में गिरने से एक साइकिल सवार युवक सोमनाथ मुंडा की मौत हो गयी. गुरुवार की सुबह मृतक के शव को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, मरांगहातु पंचायत के कोपलंग गांव का सोमनाथ मुंडा (24) बुधवार को मेला देखने के लिए बांडी गांव गया हुआ था. पुलिस ने प्रथम दृष्टया संभावना व्यक्त की है कि मेला से लौटने के दौरान साइकिल समेत पुलिया से नीचे युवक नदी में गिर गया. जिससे सोमनाथ की मौत हो गयी. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लाश को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




