ड्रग्स-हथियारों तक का हुआ इस्तेमाल!

जमशेदपुर/चाईबासा : रेलवे यूनियन चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से लाया गया 26.60 लाख का 266 ग्राम ब्राउन शुगर चक्रधरपुर पुलिस ने जब्त किया है. शनिवार को इसका खुलासा डीएसपी वैद्यनाथ सिंह ने किया. डीएसपी के अनुसार चक्रधरपुर लोको में फीटर के पद पर कार्यरत रेलकर्मी चमन प्रसाद शर्मा को ब्राउन शुगर के साथ […]
जमशेदपुर/चाईबासा : रेलवे यूनियन चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से लाया गया 26.60 लाख का 266 ग्राम ब्राउन शुगर चक्रधरपुर पुलिस ने जब्त किया है. शनिवार को इसका खुलासा डीएसपी वैद्यनाथ सिंह ने किया.
डीएसपी के अनुसार चक्रधरपुर लोको में फीटर के पद पर कार्यरत रेलकर्मी चमन प्रसाद शर्मा को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. वह चक्रधरपुर के झुमका मोहल्ले का रहने वाला है.
चमकाये हथियार : रेलवे यूनियन चुनाव मतदान के तीसरे दिन शनिवार को टाटानगर के चारों बूथ पर कुछ दबंगों ने हथियार (रायफल) चमकाये. आरोप है कि उन्होंने वोटरों को धमकाया भी. इस संबंध में मेंस कांग्रेस की शिकायत पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बूथ पर पहुंची, पर तब तक हथियार बंद लोग वहां से निकल गये. चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम ने मामले में रिपोर्ट मांगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










