झारखंड में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, टोंटो में 10 आइइडी और गोइलकेरा में 2 स्पाइक होल बरामद

टोंटो में मिले 10 आइइडी. सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज.
नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आइइडी प्लांट किया था. पुलिस अधीक्षक आशुतोष ने बताया कि बरामद सभी आइइडी और स्पाइक होल को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया.
Jharkhand Naxal News Today: पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum News) जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम जिम्कीइकीर-बागान के पास के जंगल से बुधवार को सुरक्षा बलों ने 10 आइइडी (विस्फोटक) और गोइलकेरा थाना क्षेत्र से दो स्पाइक होल बरामद किया. इनमें 3-3 किलो के आठ, पांच किलो का एक और चार किलो का एक आइइडी शामिल है.
सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आइइडी को किया था प्लांट
नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आइइडी प्लांट किया था. पुलिस अधीक्षक आशुतोष ने बताया कि बरामद सभी आइइडी और स्पाइक होल को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया. प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को यह सफलता मिली.
एसपी बोले – नक्सलियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
सुरक्षा बलों ने गोइलकेरा के हाथीबुरु व लोवाबेड़ा के आसपास पहाड़ी क्षेत्र में रास्ते पर दो स्पाइक होल बरामद किया. एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

कई शीर्ष नेता सक्रिय हैं कोल्हान के जंगलों में
ज्ञात हो कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के सदस्यों के साथ कोल्हान में सक्रिय है. इसकी जानकारी मिलने के बाद पश्चिमी सिंहभूम पुलिस, कोबरा, झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ की विभिन्न बटालियन की टीम संयुक्त अभियान चला रही है.
इन इलाकों में चल रहा है सुरक्षा बलों का ऑपरेशन
पुलिस गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुइड़ा, छोटा कुइड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह तथा टोंटो थानांतर्गत हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरु व लुइया के सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान चल रही है.
Also Read : चाईबासा में नक्सलियों का तांडव, किया लैंड माइंस विस्फोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




