Dhanbad News : टाटा स्टील ने अपनी कर्मियों के साथ मनाया महिला दिवस

Dhanbad News : टाटा स्टील ने अपनी कर्मियों के साथ मनाया महिला दिवस
Dhanbad News : डिगवाडीह कम्युनिटी सेंटर जामाडोबा में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. इस दौरान जामाडोबा व सिजुआ क्षेत्र की लगभग 450 महिलाएं टाटा स्टील फाउंडेशन की कर्मियों के साथ एकत्रित हुईं और नारीत्व व सशक्तिकरण की भावना का जश्न मनाया. शुरुआत मुख्य अतिथि सुनीता राजोरिया ने किया. इस अवसर पर सम्मानित अतिथि लक्ष्मी सिंह, दिव्या ठाकुर, शिखा साहा, डॉ कोमल सिंह, मिली सिंह, सोनिया अमन, श्रीपर्णा रे सामंता, श्वेता मिश्रा (हेड, एडमिनिस्ट्रेशन) और कुमारी श्वेता (असिस्टेंट मैनेजर, एचआरबीपी), झरिया डिवीजन, टाटा स्टील उपस्थित थीं. सक्रिय महिला नेतृत्वकर्ताओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा की. इस अवसर पर समुदाय आधारित पहल जैसे ‘वी द चेंज’ अभियान और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता रैलियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया. मौके पर विपिन चौधरी (मैनेजर, कम्युनिटी डेवलपमेंट), संजय कुमार (मैनेजर, एजुकेशन), टाटा स्टील फाउंडेशन, डॉ बी पात्रा, मदन मोहन सिन्हा, बृज किशोर सिंह, राहुल यादव, उमेश कुमार, प्रियंका कुमारी, राहुल कुमार महतो आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




