Volleyball: झारखंड स्टेट सब जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप सितंबर में

झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन की 27 जुलाई को हुए एजीएम के बाद एसोसिएशन की ओर से 2024-25 सत्र में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर एक कैलेंडर जारी किया है.
रांची. झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन की 27 जुलाई को हुए एजीएम के बाद एसोसिएशन की ओर से 2024-25 सत्र में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर एक कैलेंडर जारी किया है. जिसके तहत अलग-अलग आयोजनों की संभावित तारीख तय की गयी है. इसमें सबसे पहले सितबर-अक्तूबर में झारखंड स्टेट सब जूनियर बालक व बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन लातेहार व दुमका में होना है. इसके बाद नवंबर-दिसंबर में अंडर-21 झारखंड स्टेट यूथ पुरुष व महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन पलामू व गोड्डा में व झारखंड स्टेट सीनियर पुरुष व महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन ईस्ट सिंहभूम में होना है. इसके बाद 2025 जनवरी में झारखंड स्टेट मिनी बालक व बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप अंडर-14 का आयोजन गुमला में होना तय किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




