भारत सरकार की योजनाओं से युवाओं को अवगत कराया गया

Updated:
विज्ञापन
भारत सरकार की योजनाओं से युवाओं को अवगत कराया गया

मेरा युवा, भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज में भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सिमडेगा. मेरा युवा, भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत सरकार की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना एवं उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ संदीप कुमार शर्मा, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज उपस्थित रहे. कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग दो सौ बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. रोशन कुमार जिला युवा अधिकारी द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संदीप कुमार शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएं न केवल युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है. बल्कि देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कर रही है. इसके बाद प्रथम सत्र में सतीश अविजित मिंज, अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि योजना एवं अन्य बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. डॉ दीपक कुमार, सहायक प्राध्यापक द्वारा युवाओं को स्टैंड अप इंडिया, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं पर गहन जानकारी देते हुए उनके लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया. कार्यक्रम में भारत बी. बेक, मुनदीप कुमार साहू, नीतीश अनिरुद्ध लकड़ा, आकांक्षा प्रसाद, आरिफ हुसैन (अजीम प्रेमजी फाउंडेशन), डॉ एमआर बेग सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मा. के नाम अभियान के तहत सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी. महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर सामूहिक संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में मंच संचालन सोरीना टेटे ने किया. आयोजन में सुखदेव मांझी, संजय पान एवं संगीता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola