5.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
5.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

5.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

सिमडेगा. शहर के ठाकुरटोली डिफेंस कॉलोनी से पुलिस ने ब्राउन शूगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि सिमडेगा थाना क्षेत्र के ठाकुरटोली डिफेंस कॉलोनी में विशाल पासवान उर्फ मिट्ठू नामक युवक अपने घर से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान आरोपी विशाल पासवान उर्फ मिट्ठू को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. कमरे की तलाशी लेने पर उसके तकिया के नीचे से प्लास्टिक समेत 4.8 ग्राम, एक बड़ा साइज पुड़िया में 0.5 ग्राम व तीन छोटा पुड़िया में 0.5 ग्राम कुल 5.8 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया. कांड के अन्य अभियुक्त पालकोट रोड शांतिनगर गुमला निवासी सिरोमनी कुमार के विरुद्ध छापेमारी की गयी, परंतु अभियुक्त नहीं मिला. अभियुक्त की मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

रौतिया समाज की बैठक आज

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित तारकेश्वर सिंह के आम बगीचा परिसर में अखिल भारतीय रौतिया समाज की बैठक 16 मई को होगी. यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में समाज के सामाजिक, संगठनात्मक व विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. उन्होंने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola