ePaper

देश में चल रही है पूंजीपतियों को मजबूत करने वाली सरकार : संयोजक

Updated at : 20 Sep 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
देश में चल रही है पूंजीपतियों को मजबूत करने वाली सरकार : संयोजक

झारखंड नवनिर्माण दल की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

विज्ञापन

सिमडेगा. झारखंड नवनिर्माण दल के तत्वावधान में प्रगतिशील मजदूर किसान यूनियन, ननबैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच व महिला मंडल सहयोग संचालन समिति की बैठक प्रकाश केरकेट्टा व सरिता टोप्पो की संयुक्त अध्यक्षता में हुई. बैठक में झानद के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि देश में पूंजीपतियों को मजबूत करने वाली सरकार चल रही है. इसके खिलाफ भारत व झारखंड के लोगों को खड़ा होना होगा. श्री सिंह ने बोलबा समेत सिमडेगा जिले में एक मजबूत राजनीतिक पार्टी के रूप में एआइपीएफ व जेएनडी को स्थापित करने की अपील की. प्रगतिशील मजदूर किसान यूनियन के प्रभारी नील जस्टिन बेक ने कहा कि जिले में मजदूरों व किसानों का शोषण हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मनरेगा व किसान हित की योजनाओं में गड़बड़ी सरकार के संरक्षण में की जा रही है. प्रभारी शिवचंद मांझी ने कहा कि सहारा इंडिया, एपीलाइन, पल्स, साईं प्रकाश समेत दर्जनों कंपनियों में लोगों की मेहनत के जमा पैसे का जल्द भुगतान की मांग को लेकर जन आंदोलन तेज की जायेगा. बैठक में 25 अक्टूबर को जिला स्तरीय मजदूर किसान पंचायत व 15 नवंबर को संकल्प सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में बसंत बड़ाइक, पीटर टेटे, रामनाथ सिंह, चंदन बड़ाइक, सहरू मांझी, प्रसाद जायसवाल, संतोषी देवी, मोहनी देवी, यशोदा कुमारी, अनिता तिग्गा, जयमनी देवी, जयंती कुमारी, पद्मिनी देवी, महारानी देवी, सचिता देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola