भाजपा की जीत पर कार्यर्ताओं ने मनाया जश्न
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
भाजपा की जीत पर कार्यर्ताओं ने मनाया जश्न
विज्ञापन
सिमडेगा. बंगाल, असम व पुंडूचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया. साथ ही एक-दूसरे को जीत की बधाई देते हुए झालमुड़ी बांटे. नेताओं ने कहा यह जनता के विश्वास व मजबूत नेतृत्व की जीत है. पश्चिम बंगाल, असम व पुंडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक व शानदार विजय पर सिमडेगा जिला भाजपा में हर्ष और उत्साह का माहौल है. जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा की प्रचंड जीत है. जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है. जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की शक्ति का प्रतीक है. नगर अध्यक्ष चंदन कुमार प्रसून ने कहा कि यह विजय देश के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत संकेत है. जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर ने कहा कि यह जीत नयी ऊर्जा, नया संकल्प, नया भारत के निर्माण का आधार है. मौके पर अनूप प्रसाद, संजय ठाकुर, राकेश रविकांत प्रधान, तुलसी कुमार साहू, श्रद्धानंद बेसरा, अनूप केसरी, महावीर बड़ाइक, किशोरी साहू, संटू गुप्ता, विनीत मित्तल, अनिरुद्ध सिंह, करण सिंह, नरेंद्र बड़ाइक, सत्यनारायण प्रसाद, सुभाष महतो, नीरज बड़ाईक, रेणु पूरी, पिंकी प्रसाद, शिखा अग्रवाल, प्रतिमा देवी, राजकुमारी देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










