ePaper

महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगा कर दी शुभकामना

Updated at : 03 Oct 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगा कर दी शुभकामना

महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगा कर दी शुभकामना

विज्ञापन

सिमडेगा. विजयादशमी के मौके पर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में सिंदूर खेला का आयोजन किया गया. मौके पर नगर भवन ओंकार दुर्गा पूजा समिति, कुंज नगर, रामजानकी मंदिर, गुलजार गली, नीचे बाजार, प्रिंस चौक दुर्गा पूजा समिति के अलावा अन्य पूजा समिति द्वारा महिलाओं के बीच सिंदूर खेला का आयोजन किया गया. मौके पर सुहागिन महिलाओं ने मां भगवती के चरणों में सिंदूर अर्पण किया और उसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दी. महिलाओं ने माता से अखंड सुहाग की कामना करते हुए एक-दूसरे को सिंदूर लगा कर माता की भक्ति में झूमे. रामजानकी मंदिर में विजयादशमी के अवसर सिंदूर महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कोलकाता से आयी भजन गायिका वैशाली शर्मा द्वारा माता रानी के एक बढ़ एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब झुमाया. उपायुक्त कंचन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थीं. ओंकार दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सोनी वर्मा, सचिव अंकित सिन्हा, कोषाध्यक्ष शशि कांत साह, पूर्व वार्ड पार्षद नीतू सिंह के अलावा अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभायी. प्रिंस चौक पर कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रामकिशुन केसरी, सचिव राजू ठाकुर, कोषाध्यक्ष तारकेश्वर भारती आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola