खुशखबरी : भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की 5 बेटियों का चयन, सिमडेगा की सलीमा टेटे संभालेगी कप्तानी
Published by : Dipali Kumari Updated At : 15 Apr 2025 11:56 AM
Women Hockey Team
Women Hockey Team : भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. ये पांचों खिलाड़ी सिमडेगा जिले की हैं. जिले की सलीमा टेटे को एक बार फिर से टीम का कैप्टन बनाया गया है. ऑस्ट्रेलिया में 26 अप्रैल से हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो रही है. यह प्रतियोगिता 4 मई तक चलेगी.
Women Hockey Team : भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. महिला हॉकी टीम में कुल 26 महिला खिलाड़ी शामिल है. इनमें सिमडेगा जिले की 5 बेटियां सलीमा टेटे, महिमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग और स्टैंडबाय में अंजना डुंगडुंग हैं. सलीमा टेटे को टीम का कैप्टन बनाया गया है.
ऑस्ट्रेलिया में 26 अप्रैल से होगा हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ
ऑस्ट्रेलिया में 26 अप्रैल से हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो रही है. यह प्रतियोगिता 4 मई तक चलेगी. इस प्रतियोगिता में सिमडेगा जिले की सलीमा टेटे भारतीय टीम की कप्तानी संभालेगी. टीम में शामिल ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को आगे की पंक्ति की जिम्मेदारी मिली है. सलीमा टेटे और महिमा टेटे बीच की पंक्ति में विरोधी टीम को टक्कर देंगी.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
सलीमा टेटे को राष्ट्रपति से मिला अर्जुन अवार्ड
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी संभाल रही सलीमा टेटे को इसी वर्ष अर्जुन अवार्ड से समान्नित किया जा चुका है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 जनवरी 2025 को हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सलीमा टेटे को र्जुन अवार्ड से नवाजा था. सिमडेगा जिले के छोटे से गांव बड़कीछापर की रहने वाली सलीमा ने बांस के डंडे और बॉल से हॉकी की शुरुआत की थी.
एक के बाद एक लगातार सफलता की सीढियां चढ़ती गयी सलीमा
सलीमा टेटे ने ग्रामीण स्तर के टूर्नामेंट से हॉकी खेलना शुरू किया. वर्ष 2014 में पहली बार झारखंड टीम और 2016 में पहली बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. शानदार प्रदर्शन के बाद वर्ष 2018 में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी मिली. इसके बाद वर्ष 2024 में सलीमा को भारतीय महिला टीम का कप्तान बनाया गया.
इसे भी पढ़ें
एक ही पौधे में जमीन के नीचे आलू, ऊपर टमाटर, ये कैसे हुआ?
संविधान संशोधन पर मुहर आज, 38 साल बाद बदलेगा झामुमो अध्यक्ष, शिबू सोरेन की जगह लेंगे हेमंत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










