एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन : प्रदेश महासचिव
Updated at : 04 Oct 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन : प्रदेश महासचिव
विज्ञापन
सिमडेगा. संत जोसेफ चर्च, तुमडेगी पल्ली में हुई लूटपाट और दो पुरोहितों से मारपीट की घटना के बाद ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों ने घायल पुरोहितों से मुलाकात की कर घटना की जानकारी ली. साथ ही इसे गंभीर मामला बताते हुए घटना की भर्त्सना की. प्रदेश महासचिव प्रवीण कच्छप ने कहा है कि लोकतांत्रिक व धर्म निरपेक्ष राज्य और देश में यह मानवता और सामाजिक सहिष्णुता पर हमला है. फादर थॉमस सोरेंग, फादर इमानुएल बाघवार के साथ तुमडेगी पल्ली में इस प्रकार की हुई पूर्व नियोजित घटना से ईसाई समुदाय आहत और आक्रोशित है. फ्रंट आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय मिलने तक मजबूती के साथ ईसाई समुदाय के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तारी नहीं होती है, तो ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट और सारी कलीसिया एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ईसाई समुदाय ही बार-बार टारगेट क्यों हो रहे हैं. हर नागरिक की सुरक्षा उनका संवैधानिक अधिकार है. पूर्व जिला परिषद नील जस्टिन बेक ने कहा है कि सिमडेगा धर्मप्रांत के तुमडेगी पल्ली में पुरोहितों पर हमला निंदनीय घटना है. वर्तमान समय में चर्च समेत धार्मिक स्थलों पर हमलों में बढ़ोतरी हुई है. सरकार इस तरह के अपराधियों को नियंत्रित करने में नाकामयाब है. उन्होंने चर्च और पुरोहितों की सुरक्षा के तमाम उपाय करने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




