ePaper

गांव के कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत: एचएस लक्की

Updated at : 07 Sep 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
गांव के कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत: एचएस लक्की

कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान को लेकर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह एआईसीसी के पर्यवेक्षक एचएस लक्की, पूर्व विधायक सह पर्यवेक्षक जय प्रकाश गुप्ता, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा तथा लोकसभा के पूर्व प्रभारी सह पर्यवेक्षक डॉ अजय शाहदेव की उपस्थिति में बांसजोर और ठेठईटांगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

सिमडेगा. कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान को लेकर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह एआईसीसी के पर्यवेक्षक एचएस लक्की, पूर्व विधायक सह पर्यवेक्षक जय प्रकाश गुप्ता, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा तथा लोकसभा के पूर्व प्रभारी सह पर्यवेक्षक डॉ अजय शाहदेव की उपस्थिति में बांसजोर और ठेठईटांगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की, महिला जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा, बिपिन पंकज मिंज सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रखंड के सभी विंग के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. मौके पर एआइसीसी पर्यवेक्षक एचएस लक्की ने कहा कि संगठन सृजन अभियान हमारे लिए केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का एक आंदोलन है. झारखंड की धरती ने हमेशा संघर्ष की आवाज बुलंद की है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े होकर अपनी निष्ठा और वफादारी दिखायी है. आज हमें गांव-गांव, घर-घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाना है और जनता की समस्याओं को पार्टी के माध्यम से हल करने का प्रयास करना है. सिमडेगा के कार्यकर्ताओं का हौसला हर चुनौती से बड़ा है : जय प्रकाश गुप्ता

रांची से आये पूर्व विधायक सह पर्यवेक्षक जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि चुनौतियां बड़ी हैं लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं का हौसला उससे भी बड़ा है. गांव के कार्यकर्ता जिस ईमानदारी और निष्ठा से काम करते हैं, वही कांग्रेस को जनता से जोड़ता है. हमारा लक्ष्य बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को सक्रिय करना है. अनुशासन, एकता और सामूहिक प्रयास से कांग्रेस फिर से अपनी पुरानी मजबूती प्राप्त करेगी.

बॉक्स

कार्यकर्ताओं का समर्पण कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है: भूषण बाड़ा

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य केवल संगठन खड़ा करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय और प्रेरित करना है. जिले के गांवों में हमारे कार्यकर्ता दिन-रात बिना किसी स्वार्थ के पार्टी के लिए समर्पित हैं. यही त्याग और समर्पण कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है. हम सभी मिलकर जनता की समस्याओं को हल करेंगे और संगठन को और मजबूत बनायेंगे.

बॉक्स

कार्यकर्ताओं का संघर्ष कांग्रेस पार्टी की असली ताकत है: डॉ शाहदेव

डॉ अजय शाहदेव ने कहा कि हम उन कार्यकर्ताओं को सलाम करते हैं जो गांव में रहकर बिना किसी स्वार्थ और लालच के पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे हैं. आपका यही समर्पण और संघर्ष कांग्रेस पार्टी की असली ताकत है. आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जायेगी. हम सब मिलकर संगठन को और मजबूत बनायेंगे और जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ जोड़ेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola