मधुमक्खी के डंक से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
मधुमक्खी के डंक से महिला की मौत

मधुमक्खी के डंक से महिला की मौत

विज्ञापन

सिमडेगा. ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कोनपाला बाघचट्टा गांव में मधुमक्खी के डंक से एक महिला की मौत हो गयी. कोनपाला बाघचट्टा निवासी सुखमैत देवी जंगल में पत्ता तोड़ने गयी थीं. इस दौरान मधुमक्खियों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धानंद बेसरा सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बाघचट्टा भेज दिया गया.

करंट लगने से युवक घायल

बानो. प्रखंड के सोदे पाड़ो गांव में करंट लगने से परमजीत महतो घायल हो गया. परमजीत महतो बिजली खंभे पर चढ़ कर फ्यूज बना रहा था. इस दौरान अचानक बिजली प्रवाहित हो गयी, जिससे वह घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार ने उसका उपचार किया.

जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला आज

सिमडेगा. जिला कृषि विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन 20 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से नगर भवन में किया गया है. इसमें खरीफ फसलों की उन्नत खेती, बीज वितरण, कृषि योजनाओं, आधुनिक तकनीक व किसानों को मिलने वाले सरकारी लाभों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola