किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने दिया धरना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 May 2026 9:55 PM

विज्ञापन

हेमंत सरकार किसानों से किये वादे पूरे करने में विफल : मंडल अध्यक्ष

विज्ञापन

सिमडेगा. केरसई प्रखंड मुख्यालय के समीप भाजपा ने झारखंड सरकार के खिलाफ किसानों की समस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी, धान खरीद में लापरवाही, खाद-बीज की कालाबाजारी व प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए झारखंड सरकार मुर्दाबाद, झारखंड सरकार हाय हाय, हेमंत सोरेन मुर्दाबाद ,किसानों के साथ धोखेबाजी बंद करो आदि नारे लगाये. धरना के दौरान राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया. केरसई मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार ने चुनाव से पहले किसानों से बड़े-बड़े वादे किये थे, लेकिन आज किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं. मंडल प्रभारी मनोज साय ने कहा कि बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गयी हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक उचित मुआवजा नहीं दिया गया. उन्होंने सरकार से किसानों के नुकसान का वास्तविक सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा देने और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की. केरसई प्रखंड प्रमुख सह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तरण भोय ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है. जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों की आवाज उठाती रही है और आगे भी किसानों के अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा. मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार, मंडल महामंत्री सुरेश प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष कामेश प्रसाद, गौतम कुमार, अजय कुमार झा, जगेश्वर उजरी, जुगेश्वर मांझी, देशु आकाश प्रसाद ,मलार सीताराम मेहर, देबली ग्वाला, सोनु प्रसाद, दुखन प्रसाद, जयराज बड़ाइक, सुदामा प्रसाद, मनोज प्रसाद, देवलाल महतो, पप्पू पंडा, सुशील मिंज आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola