वाहन जांच अभियान चला वसूला गया जुर्माना

वाहन जांच अभियान चला वसूला गया जुर्माना
सिमडेगा. उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बखला के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर छोटी व बड़ी वाहनों की जांच की गयी. जांच के क्रम में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 35 वाहनों से लगभग 1.40 लाख की राशि ऑनलाइन जुर्माना के रूप में वसूली गयी. साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने की हिदायत दी गयी. अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन, डीआरएसएम अजीत रवि, आइटी सहायक नीतीश कुमार तथा सिद्धार्थ राज एवं थाना प्रभारी विनायक कुमार पांडेय उपस्थित थे. बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन सुनिश्चित कराने व दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जांच अभियान आगे लगातार चलाये जाते रहेंगे.
सड़क हादसे में युवक की मौत
जलडेगा. प्रखंड के गांगुटोली जामडीह पथ के बांसजोर धर्मशाला के समीप सड़क हादसे में 24 वर्षीय तरगा निवासी ओसकार बाघवार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार एक टेंपो धर्मशाला के पास सवारी उतारने के लिए सड़क किनारे खड़ा था. इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में सवार ओसकार बाघावार चपेट में आ गया तथा उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद मौके से दोनों वाहन फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले कर मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










