यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित होंगे भरत सिंह व वीणा ज्योति

यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित होंगे भरत सिंह व वीणा ज्योति
सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड की कोरोमियां पंचायत के बलसेरा निवासी भरत सिंह व ताराबोगा निवासी वीणा ज्योति कुमारी को यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट की सिल्वर जुबली समारोह के दौरान 21 से 24 सितंबर 2025 तक नयी दिल्ली के भारत मंडपम व हरियाणा के करनाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा. भरत सिंह इससे पूर्व नेशनल यूथ पार्लियामेंट, दिल्ली 2019 तथा झारखंड युवा सदन 2020 में सिमडेगा जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वीणा ज्योति कुमारी ने भी मिलान फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गर्ल आइकॉन लीडरशिप समिट 2021 में सिमडेगा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मानित हुई हैं. साथ ही भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित युवा संगम एक भारत श्रेष्ठ भारत 2023 कार्यक्रम में हरियाणा में जिले का नेतृत्व किया था. आयोजन में देश-विदेश से लगभग तीन हजार युवा शामिल होंगे. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मॉरीशस के राष्ट्रपति शामिल होंगे. इसके अलावा देश-विदेश की बड़ी हस्तियां, केंद्र और राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे. झारखंड से इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए कई प्रतिभाशाली युवाओं का चयन हुआ है, जिनमें सिमडेगा से भरत सिंह और वीणा ज्योति कुमारी के नाम शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










