ePaper

मां बाघ चंडी मंदिर में तोड़फोड़, लोगों में भारी आक्रोश

Updated at : 05 Oct 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
मां बाघ चंडी मंदिर में तोड़फोड़, लोगों में भारी आक्रोश

कोलेबिरा प्रखंड के कल्हाटोली में स्थित मां बाघ चंडी मंदिर में शनिवार रात्रि तोड़फोड़ की गयी. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया.

विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम फोटो फाइल: 5 एसआइएम:2-इसी मंदिर में की गयी तोड़फोड़, 3-रोड जाम करते लोग बानो. कोलेबिरा प्रखंड के कल्हाटोली में स्थित मां बाघ चंडी मंदिर में शनिवार रात्रि तोड़फोड़ की गयी. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण हजारों की संख्या में सड़कों पर उतर आये और कोलेबिरा- सिमडेगा मुख्य सड़क को जाम कर दिया. तोड़फोड़ की घटना से लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. घटना के विरोध में कोलेबिरा, लचरागढ़, बानो, जलडेगा, बोरोसेता, केवेटांग, निमतुर,हुरदा,बरसलोया सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के व्यापारियों ने स्वत: दुकानों को बंद कर दिया. सभी लोग सड़क में उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. बाघचंडी मंदिर परिसर में तोड़फोड़ घटना के बाद हिंदू संगठन का जन सैलाब उमड़ा जिसमें कोलेबिरा, बानो, जलडेगा सहित कई स्थानों पर हिंदू संप्रदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया. वहीं मंदिरों पर हमला बंद हो, हिंदू की भावना को ठेस पहुंचना बंद हो आदि नारे लगाए गये. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति पुजारी पंचम सिंह पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे तो मंदिर परिसर में तोड़फोड़ देखने के बाद इसकी सूचना मंदिर समिति के अध्यक्ष को दी. इसके बाद प्रशासन को इसकी सूचना दी गयी. मंदिर के मुख्य पुजारी पंचम सिंह ने बताया कि जब वह मंदिर पहुंचे, तो देखा मुख्य दरवाजा को तोड़ दिया गया है और कई सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. वहीं त्रिशूल को दूर फेंक दिया गया. साउंड सिस्टम को भी तोड़ दिया गया. इलेक्ट्रिक तार और अगरबत्ती स्टैंड को क्षति पहुंचाया गया. मुख्य दरवाजा को उखाड़ने का प्रयास भी किया गया. मंदिर के ऊपर और अंदर के लाइटों को भी तोड़ दिया गया है. मंदिर के अंदर मुख्य पूजा स्थल को भी छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया है. इसके बाद लचरागढ़, कोलेबिरा, बानो, जलडेगा प्रखंड क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए और कोलेबिरा सिमडेगा एनएच को रणबहादुर सिंह चौक, कोलेबिरा बानो मुख्य सड़क को बाघचंडी मंदिर के समीप जाम कर दिया. सूचना पर एसडीपीओ बैजू उरांव, पुलिस निरीक्षक रामानुज कुमार वर्मा, कोलेबिरा थाना प्रभारी हर्ष कुमार साह, बानो थाना प्रभारी मानव मयंक, कोलेबिरा प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र किंडो,अंचलाधिकारी अनूप कच्छप पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन जामकर्ता उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को घटनास्थल पर आने की मांग को लेकर अड़े रहे. उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से ग्रामीणों की फोन पर बात होने एवं मांगों को लेकर आश्वासन मिलने के बाद जाम हटाया गया. जिसके बाद कोलेबिरा बानो मुख्य पथ पर आवागमन सुचारू हुआ. विक्षिप्त व्यक्ति को पकड़ कर की जा रही पूछताछ कोलेबिरा पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा है.थाना प्रभारी हर्ष कुमार ने बताया की उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर हर बिंदु पर पूछताछ की जा रही है. मामले पर उन्होंने कहा की पकड़े गये व्यक्ति का मानसिक हालत ठीक नहीं है. हालांकि सड़क जाम में बैठे लोगों ने कहा कि यह किसी विक्षित व्यक्ति का काम नहीं है. इधर आक्रोशित हिंदू वादी संगठन ने 72 घंटे के अंदर असली आरोपी को नहीं पकड़े जाने पर उग्र आंदोलन की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola