ePaper

कन्या पूजन भारतीय संस्कृति व आस्था की अनूठी परंपरा :डीसी

Updated at : 03 Oct 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
कन्या पूजन भारतीय संस्कृति व आस्था की अनूठी परंपरा :डीसी

कन्या पूजन भारतीय संस्कृति व आस्था की अनूठी परंपरा :डीसी

विज्ञापन

सिमडेगा. शारदीय नवरात्र पर तामड़ा गांव में कन्या पूजन महोत्सव हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त कंचन सिंह शामिल हुईं. उन्होंने 301 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया. उन्होंने कन्याओं को चुनरी, उपहार व प्रसाद वितरित किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति व आस्था की अनूठी परंपरा है, जो समाज में बेटियों के महत्व व सम्मान को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि तामड़ा पंचायत से दुर्गा पूजा की सबसे पुरानी परंपरा जुड़ी है और इस आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि सभी राग-द्वेष और आपसी कलह से दूर रहकर सुखद, शांतिपूर्ण और समग्र समाज की स्थापना करें. उन्होंने यह भी कहा कि नारी शक्ति का सम्मान केवल नवरात्र के नौ दिनों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे वर्ष बेटियों और स्त्रियों को देवी स्वरूप मान कर उनका सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहीं देवताओं का वास होता है. इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उपायुक्त का स्वागत चुनरी ओढ़ा कर और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया. मौके पर उपायुक्त ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाया और तामड़ा क्षेत्र समेत जिले के लोगों की सुख-समृद्धि व कल्याण की प्रार्थना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीरामपुरी, भारत प्रसाद, अध्यक्ष विजय केशरी, उपाध्यक्ष अशोक केशरी, अमृत केशरी, सचिव जितेंद्र पूरी, उप सचिव विकास साहू, कोषाध्यक्ष छटकू केशरी, उप कोषाध्यक्ष सोनू केशरी, संरक्षक अशोक गुप्ता, कृष्णा केशरी, सुंदर साव, रवींद्र सिंह, रघुवंश केशरी, राहुल मिश्रा, अमन मिश्रा, मनीष मिश्रा, अंकित मिश्रा, मनीष ठाकुर, राहुल केशरी, अर्पित केशरी, मनीष केशरी, विशाल केशरी, सूरज केशरी, विवेक केशरी, सतीश केशरी, अनुराग केशरी, नीरज केशरी, अमन केशरी, अक्षय केशरी, नीतीश केशरी, चाहत केशरी, सुमित कैथवार, दिवाकर प्रधान, कौशिक मिश्रा आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola